हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर किसान पी जी कालेज पैकौली के सामने टैम्पो में स्कूटी सवार के टकरा जाने से दो महिला गम्भीर रुप से घायल होगी।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गांव बरगदही निवासिनी नैना पुत्री तेज प्रताप सिंह उम्र 20 जो अपने स्कूटी से अपनी चाची रीना पत्नी साहब सिंह उम्र 40 वर्ष को बैठाकर कसया से हाटा की तरफ आ रही थी जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंची कि आगे चल रहे टैम्पो ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर टैम्पो में पीछे से टकरा गई जिससे उक्त स्कूटी सवार दोनों महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सीएचसी भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…