News Addaa WhatsApp Group Join करें

आंग्ल नव वर्ष पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर में दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़ 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 1, 2026  |  6:04 PM

303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आंग्ल नव वर्ष पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर में दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़  WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । आंग्ल नव वर्ष के पावन अवसर पर गुरुवार को प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा व सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ रही।।आश्रम में दूर-दूर से आये लोगों ने सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में स्थापित देश दुनिया की दुर्लभ उन महापुरुषों की आकृतियों का दर्शन किया जिनकी केवल यादें एवं कृर्तियां ही सुनने को मिलती है। आश्रम जाने वाली सड़क पर जाम जैसी स्थिति रही।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

दर्शनार्थियों ने बताया कि पूर्वांचल में यह मंदिर अपने आप में एक मिशाल है जो संसार के दुर्लभ महापुरुषों की आकृतियों को सजोकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि यह मंदिर नही सभी धर्मो एवं आस्था का केंद्र तथा समन्वय है। मंदिर में दर्शनार्थ हेतु पंक्तिबद्ध व्यवस्था की गयी थी।दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आश्रम के सेवक राजेन्द्र ब्रह्मचारी,धनंजय सहित आदि लोग व्यवस्था में लगे हुये थे तथा कोई उपद्रव न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस की निगहबानी थी । इस दौरान दर्शनार्थियों को प्रसाद स्वरूप हलवा का भी वितरण किया गया।

लोगों ने आंग्ल नव वर्ष के आगमन के एक दिन पूर्व से ही अपने सगे-संबंधियों ,मित्रों व शुभचिंतकों को मोबाईल से व्हाट्शप व एसएमएस के जरिये मैसेज भेजकर नए साल की बधाई देने का क्रम जारी था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking