कुशीनगर। अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर बहादुर सिंह गोरखपुर मंडल गोरखपुर द्वारा आज कलेक्ट्रेट कुशीनगर स्थित विभिन्न कार्यालयों/ पटलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान वेतन अनुभाग में वेतन लिपिक के यहां सेवा पुस्तिका जीपीएफ पासबुक आदि का अवलोकन किया गया तथा एलआरसी- भूलेख लिपिक पटल पर भी राजस्व निरीक्षक की सेवा पुस्तिका /जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि जीपीएफ और सेवा पुस्तिका अद्यतन कर ले । इसी प्रकार नजारत अनुभाग में रजिस्टर नंबर चार और अन्य पंजिकाओं का अवलोकन किया गया जो अद्यतन पाई गई ।राजस्व अभिलेखागार में संचित पत्रावलियों खतौनी बस्तों का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखागार प्रभारी को निर्देशित किया गया कि समस्त खतौनी बस्तों में संचित करें , अधियाचन की पत्रावलियों को नियत तिथि के पूर्व प्रेषित करें । न्यायालय अपर जिलाधिकारी, न्यायालय उप जिलाधिकारी पडरौना व न्यायालय न्यायिक उप जिलाधिकारी पडरौना के पत्रावलियों का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण दौरान संबंधित पेशकार को निर्देशित किया गया कि पत्रावलियों का रखरखाव क्रमवार व पुराने वादों का निस्तारण की कार्यवाही करने पर जोर दिया जाए। अपर आयुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई ।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी पडरौना व्यास नारायण उमराव, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, अनिल यादव, महात्मा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, पेशशकार ब्रजेश श्रीवास्तव, नाजिर राजकुमार गुप्ता सहित समस्त कर्मचारी अपने-अपने पटल पर उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…