News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: शांति सद्भाव के साथ मनाए दशहरा का त्यौहार- थानाध्यक्ष

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 14, 2023  |  4:41 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: शांति सद्भाव के साथ मनाए दशहरा का त्यौहार- थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाने परिसर मे शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहुत की गई।इस बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से भाईचारा एवं शाति सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।शनिवार को थाना अहिरौली बाजार थाना परिसर मे थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय की अध्यक्षता मे आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा के त्योहारो के परिप्रेक्ष्य में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न ग्रामों के प्रधान,संभ्रांत व्यक्ति व दुर्गा पूजा आयोजक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।सभी आयोजक कमेटी के लोगों व ग्राम प्रधानों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सम्बंधित उपजिलाधिकारी के कार्यालय से अनुमति लेने की हिदायत दी सभी लोगों ने शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्योहारो को मनाने की सहमति दी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारा के बीच में मनाएं।ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो कहीं से कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें।जिससे समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके।शांति व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन की चौकन्ना रहेगी।फिर भी इसमें सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने शांति बिगाड़ने का प्रयास किया तो बख्शा नहीं जाएगा अराजकता फ़ैलाने वालो से पुलिस सख्ती निपटेगी।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविभूषण राय उपनिरीक्षक विनोद सिह चन्दन प्रजापति पुरूषोत्तम पाण्डेय सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking