Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

अहिरौली बाजार: पोखरे में एक व्यक्ति उतराता मिला शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Jan 29, 2024, 6:47 PM IST • अब तक 83 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर के बगल वाले पोखरे में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटठा के टोला सेमरहिया निवासी इंद्रासन कनौजिया पुत्र राम नयन उम्र 55 वर्ष रविवार के दिन से ही अपने घर से निकला और घर नहीं पहुंचा। परिवार वाले उसे ढूंढते रहे परंतु पता नहीं चल पाया। सोमवार को कुछ बच्चे थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर के बगल में पोखरे के पास खेल रहे थे तभी एक व्यक्ति के शव को पोखरे में तैरता हुआ देखा ।यह खबर बड़ी तेजी से क्षेत्र में फैली और लोग जुटना शुरू हो गए इसके बाद किसी ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर अहिरौली बाजार के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा मय हमराहियों के साथ पटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया ।इसके बाद इसकी पहचान इंद्रासन कनौजिया पुत्र रामनयन कनौजिया ग्राम पंचायत खोटठा टोला सेमराहिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।

Advertisement

मृतक की पहचान स्वयं उसकी पत्नी दुर्गावती देवी ने किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi