Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

गठबंधन उम्मीदवार सदल प्रसाद बुधवार को रुद्रपुर में करेंगे रोड शो

न्यूज अड्डा डेस्क
May 7, 2024, 7:44 PM IST • अब तक 108 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार सदल प्रसाद बुधवार 8 मई को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में रोड शो कर अपनी ताकत दिखाएंगे।

बुधवार सुबह 9 बजे से लवकनी कटाई, बेलकुंडा,राम लक्ष्मण से शुरू हुआ रोड शो कार्यक्रम, रुद्रपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड और मोहल्ले से होते हुए नरायणपुर बैदा सराव आदि गावों से होकर समाप्त होगा। बता दे की गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में इस बार समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर अपनी ताकत दिखा रही है, वही बसपा के अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अंदर खाने से सदल प्रसाद के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Advertisement

पिछले दो-दो चुनाव में नजदीकी मुकाबले में पराजित होने वाले सदल प्रसाद इस बार के चुनाव में बढ़ती उम्र के बाद भी चुनाव अभियान में दमखम के साथ चुनौती देते नजर आ रहे है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi