Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

बिजली विभाग ने रामकोला टाउन क्षेत्र में चलाया मास रेड अभियान , 4 लोगों पर की एफआईआर एवं 73 बकायेदारों के काटे गये कनेक्शन

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Aug 6, 2025, 7:54 PM IST • अब तक 270 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • प्रत्येक फीडर पर फीडर मैनेजर की हुई नियुक्ति
  • प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर लगेंगे मीटर
  • बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में मचा हड़कंप

रामकोला, कुशीनगर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर बुधवार को विद्युत वितरण खंड हाटा के अंतर्गत रामकोला क्षेत्र में बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया।

बिजली विभाग के एक्सईएन दुर्गेश यादव के नेतृत्व में रामकोला टाउन फीडर के पुरानी बाजार, पंचायत भवन रोड, तिवारी टोला, प्राथमिक विद्यालय रामकोला के आसपास समेत दर्जनों मुहल्लों में बिजली विभाग की 6 टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 356 की बिजली चेकिंग में करीब 4 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके अतिरिक्त करीब 73 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी। चेकिंग के दौरान करीब ₹ 3.44 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।

Advertisement

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता श्री यादव ने बताया कि पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों जिसमें 6 टीमों में खण्ड के 4 उपखंड अधिकारी, 9 अवर अभियंता अन्य को चेकिंग के लिए लगाया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे। उन्होंने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार जिले बड़े अधिकारियों से लगायत सभी विद्युत विभाग जवाबदेही भी तय की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वितरण क्षेत्र में अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्र को चिन्हित कर आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #रामकोला
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi