News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ कुशीनगर में चला अभियान,एंटी चीयर्स आपरेशन के तहत 403 व्यक्तियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 20, 2023  |  7:25 AM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ कुशीनगर में चला अभियान,एंटी चीयर्स आपरेशन के तहत 403 व्यक्तियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
  • खुले व सार्वजनिक स्थानों पर पी रहे थे शराब,सैकड़ो लोगों को कुशीनगर पुलिस ने सिखाई सबक
  • कुशीनगर पुलिस द्वारा चलाये गए इस अभियान में खुले व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 400 व्यक्तियों का 34 पुलिस एक्ट व धारा 290 भादवि के अंतर्गत हुआ चालान साथ ही तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए 56 शीशी अवैध देशी शराब बरामद और 44 वाहन से 35500 रुपये का हुआ ई-चालान

कुशीनगर।एंटी चीयर्स आपरेशन के तहत मंगलवार की रात में कुशीनगर पुलिस ने सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगो के खिलाफ अभियान चलाया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : राज्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों की रोक के...

मंगलवार को एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन में व एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानो द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध एंटी चीयर्स ऑपरेशन चलाया गया।जिसमें जनपदीय पुलिस सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे कुल 400 लोग पकड़े गए,पुलिस इन सभी लोगो को थाने ले गयी।उनके घरवालों को बुलाया व करतूत बताते हुए पुलिस ने उनकी कॉउंसलिंग करवाया।दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर शराब ना पीने की हिदायत देते हुए सभी 400 व्यक्तियों को 34 पुलिस एक्ट व धारा 290 भादवि के अंतर्गत चालान किया गया।साथ ही तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए 56 शीशी अवैध देशी शराब बरामद किया गया तथा 44 वाहन से 35500 रुपये का ई-चालान किया गया।जनपद पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है तथा आमजनमानस मे सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

जनपदीय पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों, सड़को व प्रतिबंधित स्थानों पर कोई अगर शराब पीता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking