News Addaa WhatsApp Group Join करें

विदेश कमाने गए कुशीनगर के युवक की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 22, 2022  |  7:53 PM

1,801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विदेश कमाने गए कुशीनगर के युवक की मौत

साखोपार/कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र के गांव चौपरिया निवासी इमरान अली पुत्र आबिद अली का विदेश में काम करने के दौरान मौत हो गयी।मृतक के पिता आबिद के अनुसार इमरान पिछले एक वर्ष से विदेश (दोहा कतर) की एक कंपनी में बेल्डिंग वर्कशाप में बेल्डर के रूप में कार्य करता था।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

परिजनों के अनुसार इमरान काम पर था और काम करने के दौरान अचानक कम्पनी में हादसा हुआ जिसमे चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए और ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन चार लोगो में इमरान भी शामिल है।इमरान बड़ा ही नेक दिल,मेहनती व होनहार लड़का था। अपने मेहनत और हुनर के दम पर बहुत ही जल्द एक कामयाब बेल्डर बनकर अपने घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेश में पैसा कमाने के लिए चला गया।विदेश में सबकुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक किस्मत ने करवट बदली और कंपनी में कार्य करने के दौरान ही एक भयावह हादसा होता है जिसमें उसके चार सहकर्मियों सहित उसकी भी मौत हो जाती है।

घटना की जानकारी जैसे ही गाँव वालों को हुई तो पूरे गावँ में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इमरान अपने तीन भाईयों और एक बहन में सबसे मिलनसार और हँसमुख था। इमरान की शादी हुए अभी लगभग चार वर्ष ही हुए थे कि अचानक ये हादसा हुआ।इमरान अपने पीछे अपनी पत्नी व दो मासूमों बच्चियों शिफा (3 वर्ष) और शिबा (लगभग डेढ़ वर्ष) को छोड़ दुनिया से चला गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking