Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

देवरिया डी एम द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के बिरोध में प्रदर्शन किया

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 1, 2024, 6:56 PM IST • अब तक 218 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने देवरिया डीएम द्वारा बीते 19जून को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा अमर्यादित टिप्पणी भी की गई के विरुद्ध कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया द्वारा डीएम के स्थानांतरण तक समस्त न्यायालयों का बहिष्कार किया गया है।

उसी क्रम में हाटा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया डीएम की घोर निन्दा करता है। तहसील अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया।श्री पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जब तक डीएम देवरिया का स्थानांतरण नहीं करती तब तक सभी समस्त न्यायालयों में कार्य का बहिष्कार किया जाता है।और देवरिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में हम सभी देवरिया डीएम की घोर निन्दा करते हैं तथा उनके स्थानांतरण के लिए दिनांक एक जुलाई से तीन जुलाई तक समस्त अधिवक्ता समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

Advertisement

इस दौरान एडवोकेट रामेश्वर पांडेय, जयराम प्रसाद उमाशंकर श्रीवास्तव, त्रिपुरारी पासवान,अशोक यादव,रामजी प्रसाद, उमेश दूबे, राजेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi