News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: व्यय प्रेक्षक ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 8, 2024  |  6:39 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: व्यय प्रेक्षक ने किया निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवरिया (आंशिक कुशीनगर) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय चुनाव प्रेक्षक एम रतन कुमार ने जनपद कुशीनगर के निर्वाचन कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। साथ में कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाई गई बैरिकेडिंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगाए गए सी विजिल टीम, एकल परमिशन विंडो टीम, वीवीटी टीम, एमसीएमसी टीम, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर, शिकायत टीम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व आदर्श आचार संहिता के अनुरूप जनपद कुशीनगर में लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न होगा। विधान सभा क्षेत्र फाजिलनगर एवं तमकुहीराज के अंतर्गत नागरिक/प्रत्याशी/राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, लोकसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, कानून व्यवस्था व शांति हेतु,अवैध व्ययों/अवैध सामग्रियों के वितरण व प्रलोभन आदि से सम्बन्धित विभिन्न आयामों के परिपेक्ष्य में व्यय प्रेक्षक के मोबाइल नम्बर 9236037024 पर सूचित कर सकता है।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी आशुतोष, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार तथा संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking