Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

देवरिया: गठबंधन उम्मीदवार अखिलेश प्रताप समेत चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

न्यूज अड्डा डेस्क
May 10, 2024, 5:09 PM IST • अब तक 93 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अब तक 09 प्रत्याशियों द्वारा किया जा चुका है नामांकन

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। देवरिया लोकसभा सीट के लिए चौथे दिन कांग्रेस प्रवक्ता गठबंधन उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह समेत चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के समक्ष 04 सेट में अपना नामांकन किया, वही राष्ट्रीय समानता दल से अगम स्वरूप 02 सेट में, निर्दल प्रत्याशी रामदास मिश्रा 01 सेट में तथा निर्दल प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मल्ल ने 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 09 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।

इसके अतिरिक्त आज 02 प्रत्याशी/प्रतिनिधियों ने 06 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। अब तक कुल 27 प्रत्याशी/प्रतिनिधि द्वारा कुल 58 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया जा चुका है। गठबंधन उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के नामांकन के दौरान सपा कांग्रेस के व अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ रही नामांकन को लेकर जिला प्रशासन अपनी ओर से यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi