Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Jul 28, 2025, 8:21 PM IST • अब तक 283 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के एक पीडिता के पिता ने पुलिस को सूचना दिया गया कि उनकी पुत्री को थाना क्षेत्र के रामपुर भाठ निवासी इसराफिल अंसारी पुत्र इद्रीश अंसारी निवासी ने धर्म परिवर्तन कराकर भगा ले गया है। सूचना पर स्थानीय थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 324/2025 पंजीकृत किया गया।

कुशीनगर के पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पीड़िता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके अनुपालन में सोमवार को रामकोला थाने की पुलिस टीम ने पीड़िता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त इसराफिल अंसारी पुत्र इद्रीश अंसारी निवासी रामपुर भाठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

पूछ-ताछ के दौरान मामला प्रकाश में आया है कि इसराफिल पहले से ही शादीशुदा है जो पीड़िता को प्रलोभन देते हुए अपने प्रेम जाल मे फंसाकर शादी का झासा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा तथा उसे लेकर अपने साथ भागने के फिराक में था। विरोध करने पर उसके घर वालो को जान से मारने की धमकी देकर डरा- धमका कर रखता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 324/2025 धारा 137(2)(B)/351(3)/127/318(4)/69/87 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूध्द धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर ली।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पीड़िता का रुपान्तरित व मूल आधार कार्ड,1430 रुपये नगद,एक अदद मोबाइल फोन तथा अभियुक्त का मूल आधार कार्ड बरामद की।

गिरफ्तारी के दौरान अपराध निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 शिवम द्धिवेदी,म0उ0नि0 करिश्मा यादव,का0 जितेन्द्र यादव, म0का0 प्रियंका यादव पुलिस टीम मे रहे।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi