Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

अच्छा कर्म करने पर स्वर्ग और बुरा कर्म करने पर नर्क की प्राप्ति होती है : अमरनाथ पाण्डेय

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 12, 2024, 4:29 PM IST • अब तक 56 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा महुई में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमयी श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य व्यास अमरनाथ पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि अच्छा कर्म करने से स्वर्ग और बुरा कर्म करने से नर्क की प्राप्ति होती है।

कथा व्यास ने आगे कहा कि भगवान अनेक राक्षसों का नाश करते है और रावण जैसे महापापी का उद्धार करते है। जो व्यक्ति अपने धर्म के साथ रहता है। उसका पग पग पर भगवान रक्षा करते हैं। और व्यक्ति हर जगह सफल रहता है बस धर्म ही है जो राम में था रावण में नही था। उन्होंने कहा कि जो जैसा कर्म करता है उसे वैसे ही फल मिलता है स्वर्ग और नर्क यही पर है। व्यक्ति के अच्छा कर्म करने पर स्वर्ग और बुरा कर्म करने पर नर्क की प्राप्ति होती है। शुकदेव और राजा परीक्षित का कथा सुनते हुए कहा कि जो लोग अपने इष्टदेव के नाम और उनके मंत्र जपते हैं । भजन ,पूजा ,पाठ का ध्यान करते हैं। उन्हें शांन्ति जरूर मिलती है। शांति चाहते हैं तो इच्छाएं छोड़ कर अपने इष्टदेव के नामों का जप करना चाहिए।और जप करने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं। मन शांत हो जाता है।

Advertisement

इस अवसर पर यजमान रमाशंकर द्विवेदी, विद्यावती देवी, उदय नरायन द्विवेदी, नन्हे द्विवेदी, आचार्य शुभम तिवारी, पं दिवाकर पाण्डेय,अवधेश द्विवेदी, गौतम मुनि तिवारी,विकास सरगम, नवल किशोर, पप्पू कुशवाहा, अंकित, हर्षिता, मुन्नी देवी, अजीत तिवारी, महेश तिवारी, त्रिलोकी तिवारी चंचरीक आदि लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi