News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों पर हुई चर्चा

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 1, 2023  |  6:37 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों पर हुई चर्चा

कुशीनगर। दुदही बीआरसी परिसर में मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता मे खेल व्यायाम शिक्षक, खेल अनुदेशक, स्काउट मास्टर, खेल से जुड़े शिक्षक व संगठन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक म बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बीईओ देवमुनि वर्मा ने बैठक में चालू सत्र मे  सभी विद्यालयों से खेल में प्रतिभागियों की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी,  प्रत्येक इवेंट में विकासखंड की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। बीईओ ने शिक्षा के साथ-साथ खेल को अनिवार्य बताते हुए शनिवार को मध्यावकाश के बाद खेल कराने व इस दौरान फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने व्यायाम शिक्षक को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले प्रत्येक खेल इवेंट, बैंड उद्घोष, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाव नृत्य, नाटक, रंगोली, झांकी, पीटी आदि की टीम तैयार करने के लिए निर्देश दिया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर वालीबॉल ग्राउंड एवं बैडमिंटन कोर्ट बनाने की योजना बनाई गई।

इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरूणेंद्र राय, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, खेल व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर शिव शंकर तिवारी, प्रधानाध्यापक विद्या सिंह , मुमताज अहमद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking