News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति का पांचवा अधिवेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2025  |  8:13 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति का पांचवा अधिवेशन WhatsApp
Responsive image
  • देशज के साथ ही वैज्ञानिकता का जुड़ाव जरूरी :डॉ सिराज वजह
  • उन्नत खेती देश की समृद्धि का आधार : प्रो मथुरा राय
  • समिति ने आठ विशिष्ट लोगों को किया सम्मानित

दुदही/कुशीनगर । कृषि की देशज व्यवस्था को वैज्ञानिकता से जोड़कर उसे आर्थिक समृद्धि के साथ ही देश की समृद्धि का आधार बनाया जा सकता है। इसके लिए जागरूकता तथा शिक्षा की आवश्यकता है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उक्त बाते पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति की ओर कृषि एवं ग्रामीण विकास की चुनौतियां, समावेशी विकास की ग्रामीण पहल की पांचवी समाजिक एवं शैक्षणिक विकास गोष्ठी दुदही बाजार में किसानो बुद्धिजीवी वर्ग को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सिराज वजीह पूर्व प्राचार्य महात्मा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर ने कही।

विशिष्ट अतिथि अलका त्रिपाठी लखनऊ ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित तथा उसके सापेक्ष कर्म ही सफलता सुनिश्चित करती है। वक्ताओं में पूर्व जज राजिंन्दन राय ने कार्यक्रम की महत्ता, शम्भू राय ने कृषि की जीवन में उपयोगिता,हरगोविंद मिश्रा ने पशुपालन तथा अनिता राय ने केले की खेती से बनने वाले विभिन्न उत्पाद उनकी वैज्ञानिक उपयोगिता पर अपने विचार रखे। राधेश्याम शुक्ला , अभिमन्यु प्रसाद, अरूणेंद्र राय, प्रहलाद केशरी, ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।।देवरिया से आई अंजली अरोरा ने ग़ज़ल सुनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक मथुरा राय ने कृषि को आधुनिक बनाने , पढ़े लिखे लोगो को खेती से जुड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें ई. विनय कुमार त्रिपाठी, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता को उनकी दूरदर्शी, समर्पित एवं सहभागी जीवनशैली के लिए संस्था के षष्टम “राजदेव सिंह स्मृति दूरदर्शिता सम्मान ,प्रोफेसर (डॉ०) शैल पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य, दयानंद एंग्लो वैदिक डी ए वीं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर को विज्ञान, शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था के षष्टम “मौलश्री देवी गंगा गौरवी सम्मान ,सुरेन्द्र सिंह, ग्राम मठियां माफ़ी (डकही), दुदही, कुशीनगर को ग्रामीण शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान एवं अन्य सामाजिक कामों में सक्रीय भागीदारी तथा नेतृत्व प्रदान करने के लिए संस्था के षष्टम “विक्रम सिंह कर्मठता सम्मान, आसमा परवीन, निवासी पिपरा मुस्तकिल को जनकल्याण एवं स्वच्छता-शिक्षा के लिए संस्था के षष्टम “पृथ्वीपुर तेजस्विता सम्मान,रजनीश राय निवासी लतवा मुरलीधर, को ग्रामीण सामाजिक सरोकार, नवाचार एवं समावेशी पत्रकारिता के विश्वसनीय समाचारों के लिए संस्था के चतुर्थ “ग्रामीण पत्रकारिता सम्मान,राम प्रसाद यादव, निवासी मठही खुर्द, कठवरवा, रामकोला, (कुशीनगर) को विज्ञान शिक्षण के लिए संस्था के प्रथम “प्रोफेसर रवीन्द्र प्रताप राव विज्ञान सम्मान ,अजीम आलम, निवासी दुदही, कुशीनगर को मुसहर. बेटियों और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढाई में सहयोग एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए संस्था के द्वितीय “सतीश डालमिया स्मृति सम्मान दिया गया।इसके साथ ही बीस छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई के लिये तीन तीन हजार का भागीदारी फेलोशिप भी दिया गया।

अध्यक्षता अध्यक्षता डॉ मथुरा राय पूर्व निदेशक भारतीय सब्जी अनुसधान संस्था वाराणसी तथा संचालन डा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो राणा प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में अविनाश चन्द्र जायसवाल, (पत्रकार) उपेन्द्र प्रताप राय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आयोजक प्रो राणा प्रताप सिंह ने सभी अगन्तुको को आभार ज्ञापित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking