News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 2, 2024  |  7:14 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी
  • सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में बदलती है विज्ञान प्रदर्शनी : बीईओ

तुरकपट्टी। दुदही बीआरसी परिसर में शनिवार को ब्लाक स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें ब्लाक के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों की विज्ञान एवं गणित के प्रति लगन व प्रतिभा दिखी। बच्चों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट को लोगों ने सराहा। क्विज में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2023 के तहत गणित विज्ञान प्रतियोगिता एवं विज्ञान माडल प्रदर्शनी में शामिल करीब 100 छात्रों ने विज्ञान व गणित पर केन्द्रित विषय पर कई खूबसूरत मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में शामिल किया।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुमताज अंसारी ने कहा कि छात्रों को रुचिपूर्ण अधिगम और व्यावहारिक गतिविधियों में संलग्न करने के लिए इन प्रदर्शनियों को समय के नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए। बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में बदलते हैं और उनकी चिंतन शक्ति का दायरा बढ़ाते हैं।

बच्चों को अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थि‍ति का अनुभव कराना और ज्ञात कराना कि हम भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण से अधिगम प्रक्रिया को जोड़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा अनेक समस्या ओं का समाधान भी कर सकते है।  इस दौरान क्विज का भी आयोजन हुआ। जिसमें कुमारी आंचल प्रथम, कुमारी आरती द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बीईओ ने बताया कि प्रदर्शनी के तीन विजेताओं को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, एआरपी गण अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद, विद्या सिंह, बांके बिहारी, रामनरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking