News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखे किसें कहां से टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2024  |  6:59 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखे किसें कहां से टिकट

बीजेपी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष, दो पूर्व मुख्यमंत्री को भी टिकट दिया गया है। वहीं, 28 महिलाओं को भी मैदान में उतारा गया है। 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों ने पहली लिस्ट में जगह बनाई है। आपको बता दे कुशीनगर से विजय दुबे पर भाजपा ने दुआबारा भरोसा जताया है.

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

यूपी में नगीना से ओम कुमार, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर सैनी, गौतमबुद्धनगर से डॉ महेश शर्मा, बुलंदशहर से डॉ भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चहर, एटा से राजवीर सिंह, आंवला से धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, धौरहरा से रेखा वर्मा, सीतापुर से राजेश वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, हरदोई से जयप्रकाश, उन्नाव से साक्षी महराज, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, गोरखपुर से रवि किशन, कुशीनगर विजय दुबे, फैजाबाद से लल्लू सिंह, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे को टिकट दिया गया है।

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार रात अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई थी। बैठक में शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुई, जोकि साढ़े चार घंटे से भी ज्यादा समय तक चली थी। बैठक के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साई, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित विभिन्न राज्यों के नेता शामिल थे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग इसी महीने के मध्य में कर सकता है। अभी मुख्य चुनाव आयुक्त विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं, जोकि जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों की मानें तो सभी राज्यों में तैयारियों का जायजा लेने के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी ने इस बार खुद के लिए 370 और एनडीए गठबंधन के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। साल 2014 और 2019, दोनों के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत हासिल हुआ था। बीजेपी का मुकाबला आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा जैसे विपक्षी गठबंधनों के बनाए गए राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया अलायंस से होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking