खड्डा/कुशीनगर। पनियहवा- खड्डा मार्ग पर रविवार की भोर में पनियहवा की ओर से आ रहा मालवाहक ट्राला (ट्रक) सड़क किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा। गनीमत रही कि झोपड़ी में सो रहा व्यक्ति सुबह उठकर शौच के लिए चला गया नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
रविवार की सुबह 5 बजे पनियहवा चौराहे की ओर से खड्डा की ओर जा रहा मालवाहक ट्राला (ट्रक) बोधीछपरा गांव के पास सिरसिया गांव से पहले अनियंत्रित होकर रामाकांत गुप्ता उर्फ ठोपारी के घर में घुस गया।
इस दौरान झोपड़ी में सो रहे रामाकांत शौच के लिए घर से बाहर निकल गया था। इस घटना में झोपड़ी सहित सामानों की आंशिक रूप से क्षति हुई है। ट्राला अभी भी मौके पर खड़ा है। चालक व खलासी सुरक्षित हैं। घटना की वजह स्टेयरिंग का फेल होना बताया जा रहा है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…