Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

हाटा: कलावती देवी निजी आईटीआई संस्‍थान के कैम्‍पस प्‍लेसमेंट में 40 प्रतिभागियों का हुआ चयन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Apr 24, 2024, 6:36 PM IST • अब तक 120 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। कलावती देवी निजी आईटीआई संस्थान में एक दिवसीय “कैम्पस प्लेसमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रतिभागियों का चयन हुआ।

बुधवार को हाटा तहसील क्षेत्र के डुमरी मलांव स्थित कलावती देवी निजी आईटीआई स्कूल के प्रधानाचार्य आदित्य रंजन गिरि ने बताया कि स्कूल में छात्रों के रोजगार हेतु कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया

Advertisement

जिसमे लगभग 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया I गुजरात से आए सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड के एच आर सुमित झाला, प्रियंक चौहान तथा स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू के देख रेख में साक्षात्कार हुआ जिसमें 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबन्धक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू ने कहा कि संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम निरन्तर चलाकर युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करती रहेगी।इस दौरान शैलेन्द्र यादव, दुर्गेश राव मन्नु लाल यादव, रमेश यादव,प्रभु नाथ मौर्या आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi