Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

कुशीनगर: मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

न्यूज अड्डा कसया
Apr 24, 2024, 6:38 PM IST • अब तक 68 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष विश्वसनीय ढंग से, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में बुधवार को पीठासीन अधिकारियों मतदान कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से उदित नारायण इण्टर कालेज / उदित नारायण डिग्री कालेज, पडरौना में संपन्न हुआ ।

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया, तथा प्रशिक्षण कर रहे पीठासीन अधिकारियों मतदान कार्मिकों से वार्ता भी की । प्रशिक्षण दौरान मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया से मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्रीन पर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील एवं रबर स्टैम्प ,मतदाता रजिस्टर (17क), एड्रेस टैग, लाख, मुहर पैड, एरोक्रास मार्क, कम्यूनिकेशन प्लान, वल्नरेबुल मतदेय स्थल / मजरा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, समस्त फार्म एवं लिफाफे, डमी बैलेट यूनिट के बारे में प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान पी0पी0टी0 के अतिरिक्त ई0वी0एम0 के प्रयोग संबंधी समस्त जानकारी दी गई तथा मतदान कार्मिकों से निर्वाचन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों, विभिन्न तरह के लिफाफे, सील , पीठासीन डायरी तथा मॉकपोल के बाद अपनाए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी सरलता पूर्वक जानकारी देने उपरांत प्रशिक्षणार्थियों से विभिन्न तरह के प्रश्न भी पूछे गए।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कार्मिकों से सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने सहित आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लेने की अपेक्षा की । इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन दौरान कार्मिकों की भूमिका उनके महत्व पर वार्ता की गई।

प्रशिक्षण कुल चार दिवसों में तक चलेगा। जिसके अंतर्गत कुल 7170 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे प्रत्येक दिन 1793 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण उदित नारायण इंटर कॉलेज एवं उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना में प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी , परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, डीआईओएस रविंद्र , तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi