हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हाटा कप्तानगंज रोड पर दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना देख राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएससी पहुंचाया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हेतिमपुर के 26 वर्षीय निवासी सद्दाम हुसैन व 24 वर्षीय रुबीना पत्नी रहमत अली को बाइक से मंगलवार की सुबह घुघली अपने रिश्तेदार के वहां जा रहे थे। अभी दोनों बाइक सवार लोग कोतवाली के हाटा कप्तानगंज रोड पर स्थित शिवराजपुर चौराहे के पास पहुंचे की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए।
घटना देखकर राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएससी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर में सद्दाम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही रुबीना की प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिए।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…