News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार दूबे

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 3, 2024  |  6:59 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार दूबे

हाटा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला इकाई का चुनाव रविवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष देव भाष्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज मऊ व मंडलीय अध्यक्ष मुरलीधर त्रिपाठी पर्यवेक्षक की देखरेख में सर्वसम्मति से अनिल कुमार दूबे को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार दूबे का नाम प्रस्तावित किया। जहां सिर्फ एक पद पर ही सर्वसम्मति निर्णय हो सका। ओमप्रकाश सिंह को जिला इकाई का संरक्षक बनाया गया। चुनाव अधिकारी अवधेश सिंह ने कहा कि शीघ्र जिला इकाई के अन्य पदों पर नामों की घोषणा की जायेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने जिले के सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं अपने दायित्वों का निर्वहन इमानदारी से करने का भरोसा दिया।

इस दौरान देवरिया जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, जिलामंत्री विजय भारत सिंह, कोषाध्यक्ष गोरख गुप्ता, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे, गोविंद वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, उदयराज शुक्ल, यशवंत भारती, प्रहलाद गुप्ता, ब्रजभूषण सिंह आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking