Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: खेल प्रतियोगिता में आर्यन और आयुष ने दौड में प्रथम स्थान लाया

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 16, 2023, 8:03 PM IST • अब तक 62 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय बेलवा सुदामा, झांगा पर प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई।

सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थिति में नोडल शिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। तत्पश्चात सर्व प्रथम दौड़ प्रतियोगिता का प्रारंभ हुई। दौड़ में 50मीटर में आर्यन सिंह,100मीटर में आयुष गुप्ता,200मीटरविद्या सिंह,400/मीटर में सूरज गोंड व बालिका वर्ग में रीमा यादव, निकिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्रा स्तर से कम्पोजिट विद्यालय सिंहपुर,व उच्च प्राथमिक से कम्पोजिट विद्यालय बेलवा सुदामा प्रथम विजेता रहा।इस मौके पर न्याय पंचायत झांगा के सभी विद्यालयों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। दोपहर में पुड़ी सब्जी वितरित किया गया।और अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, शिक्षक संकुल,पंकज शुक्ला, विवेक पांडेय,व आयोजक प्रवीण कुमार मल्ल सहित तमाम शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Advertisement

सभी का धन्यवाद ज्ञापन नोडल शिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया और 27/10/23को ब्लाक स्तरीय रैली में न्याय पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में पदक विजेता बनने की शुभकामनाएं दीं गई।और अंत में राष्ट्रगान के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi