Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

हाटा: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Apr 23, 2024, 10:37 PM IST • अब तक 44 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिसढाढा के समीप फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौके ही मौत हो गई।

सोमवार की बीती रात लगभग 12.40 बजे कुबेर स्थान थानांतर्गत ग्राम घोर घटिया निवासी गजेन्द्र पांडेय का पुत्र श्याम पांडेय उम्र 28 वर्ष अपनी बाइक से गोरखपुर जा रहा था कि वह अभी मिसढाढा पहुंचा था कि पीछे से तेज गति आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक श्याम पांडेय दो भाइयों में सबसे बड़ा था परिवार की हार्दिक स्थित ठीक नहीं होने पर वह छत्तीसगढ़ एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। जिससे उसके परिवार का पालन पोषण होता था।

Advertisement

दुर्घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi