हाटा/कुशीनगर । नगर स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर एंकर पैनासोनिक आदि कंपनियों का नकली माल बेंचने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को कापी राइट एक्ट के तहत दुकानदार के विरूद्ध धारा 63 व 65 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मनीष गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता पता रूम न. 7 शांतिनगर दशवंत चाल काजूपाडा थाना तुलीज नाला सोपारा जिला पालघर महाराष्ट ने बताया कि पैनासोनिक लाइफ सालूशन प्राइवेट लिमिटेड ने वाच कर्ता के पद पर कार्यरत है।
उन्हें सूचना मिली थी कि हाटा में एंकर के नाम से नकली एंकर का सामान विक्री किया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को देने पर सोमवार की देर रात नाथानी इलेक्ट्रिक की दुकान पर स्वीच व होल्डर मांग कर चेक किया गया तो वह नकली मिला। दुकानदार के पास से बोरियों में भी नकली कंपनी के सामान पुलिस के हाथ लगे।
प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने कहा कि दुकानदार रविंद्र कुमार पुत्र श्यामा प्रसाद निवासी हाटा के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…