News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 26, 2023  |  6:43 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग में सड़क सुरक्षा विषय पर प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार राय के निर्देशन में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘सड़क सुरक्षा :एक आंदोलन में युवाओं की भूमिका’ तथा पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘सड़क दुर्घटना की रोकथाम में तकनीकी नवाचार की भूमिका’ थी। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न महाविद्यालय के महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग हाटा कुशीनगर बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र आकाश पाठक ने प्राप्त किया तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान किसान पीजी कॉलेज सेवरही कुशीनगर के छात्र क्रमशः नितेश केसरी बीए प्रथम सेमेस्टर एवं पुरुषोत्तम कुमार बी ए पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग हाटा कुशीनगर की बी ए पंचम सेमेस्टर की छात्रा आंचल सिंह, द्वितीय स्थान किसान पीजी कॉलेज सेवरही कुशीनगर की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निशु गौड़ एवं तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग हाटा कुशीनगर के बी ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र आकाश पाठक ने प्राप्त किया। जनपद स्तरीय विजेता छात्र-छात्राओं का नाम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अग्रसारित किया जाएगा। प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका में राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग हाटा कुशीनगर की प्राध्यापिका डॉ अल्पना सिंह , प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार एवं किसान पीजी कॉलेज सेवरही कुशीनगर की प्राध्यापिका डॉ प्रीति पटेल रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा ,डॉक्टर कुंज लाल सिंह, डॉ दुर्गेश त्रिपाठी डॉ रतनलाल जायसवाल डॉ देवेश मणि त्रिपाठी, डॉ सुब्बाराव ,डॉ दीपक भारती तथा योगेश कुमार , हरिकेश बहादुर ,
राजेश कुमार उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking