Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: वैदिक मंत्रोच्चार संग चीनी मिल में पेराई सत्र शुरु

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 17, 2023, 5:41 PM IST • अब तक 95 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। न्यू इंडिया शुगर मिल ढ़ाढा बुजुर्ग में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य रामचंद्र पांडेय व मुख्य यजमान अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह रहे। पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल परिसर को पूरी तरह सजाया गया था।

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष हाटा रामानन्द सिंह, नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष राजनेति कश्यप सहित अतिथियों ने मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई कार्य का शुभारंभ कराया। अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में 95.5 लाख गन्ना की पेराई हुई थी। वर्तमान सत्र में सवा करोड़ कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। किसान साफ सुथरा गन्ना लावें। बीते सत्र में गन्ना पेराई का शतप्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। सांसद विजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए संकल्पित है। शीघ्र ही गन्ने मूल्य की घोषणा सरकार द्वारा की जायेगी। इसके पूर्व सांसद ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिल परिसर में लगे गन्ना तौल केंद्र का निरीक्षण किया।

Advertisement

इस अवसर पर विवेक सिंह वंटी, सत्यकाम पांडेय, ज्ञान विक्रम सिंह, छेदी राव, सुरेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजनरायन उर्फ भोला सिंह, उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र उपाध्याय, डीडी सिंह, राजेंद्र गुप्ता, हरेंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, वीके मिश्र, प्रियांशु शर्मा, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, दुर्गेश राय, सतीश मणि आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi