News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: छतिग्रस्त अंबेडकर की मूर्ति को प्रशासन में ठीक कराया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:30 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: छतिग्रस्त अंबेडकर की मूर्ति को प्रशासन में ठीक कराया

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की शुक्रवार सुबह लालीपार गांव में लगे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली क्षत्रिग्रस्त की सूचना पर कोतवाली पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ताकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को मरम्मत कराया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

हाटा कोतवाली के गांव लालीपार के आराजी संख्या 866/0.450 हेक्टेयर में रास्ते की भूमि है। जो काफी चौड़ी है। रास्ते के उत्तर पुरब कोन पर 21 वर्ष पूर्व से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखी गई थी। बृहस्पतिवार की रात गांव के ही किसी शरारती व्यक्ति ने मूर्ति की अंगुली को खंडित कर दिया। शुक्रवार की सुबह किसी ने देखा व शोर मचाया। शोर सुनकर वहां पर गांव के काफी लोग जुट गए। गांव के किसी व्यक्ति ने तहसील प्रशासन व कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह व कोतवाल राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच ग्रामीणों की मौजूदगी में टूटे हुए अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली को ठीक करवाया तथा सहमति हुई कि इसके अगल-बगल जमीन पर कोई निर्माण नहीं होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking