News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: गृहकलह से तंग व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 1, 2024  |  7:02 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: गृहकलह से तंग व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव भिस्वा बाजार में एक व्यक्ति ने बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कोतवाली क्षेत्र के गांव भिस्वा बाजार के 42 वर्षीय संतोष जायसवाल पुत्र रामानंद जयसवाल ने मंगलवार की देर रात अपने घर के कमरे की कुंडी में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व में अपने एक बच्चे के साथ मायके गई हुई थी और दो बच्चे स्कूल चले गये हुए थे। बुधवार की सुबह नौ बजे मृतक संतोष देर तक सोने पर उनके पिता ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया दरवाजा न खुलने पर शक हुआ तो मृतक के पिता शोर मचाया। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। गांव के किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो संतोष का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।

ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था तथा पत्नी से आए दिन बिबाद होता रहता था जिससे तंग होकर पत्नी एक सप्ताह पूर्व मायके चली गयी थी।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking