Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: कुए में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुची पुलिस

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 24, 2023, 5:41 PM IST • अब तक 86 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव मठिया के सिवान में स्थित एक कुए में एक व्यक्ति का शव मिला ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मठिया सिवान में गांव के कुछ लोग उधर घुमते हुए दोपहर बाद गये थे कुएं से दुर्गंध निकल रहा था समीप जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद उपनिरीक्षक संतराज यादव मय टीम मौके पर पहुच शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पहचान कराने के लिए जुट गये।शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह झारखंड राज्य का रहने वाला है और ईधर ही किसी भट्टे पर मजदुरी का काम करता हो।इसी बीच एक ईट भट्ठा मालिक द्वारा अपने भट्ठे से एक मजदूर के गायब होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi