Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: विधायक का प्रयास रंग लाया, करमहा मठ के जीर्णोद्धार के लिए प्रथम किस्त जारी

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 16, 2024, 6:46 PM IST • अब तक 54 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर नाथ सम्प्रदाय के अवघड़ पीठ करमहा मठ का जीर्णोद्धार होगा ।

इसके लिए शासन ने 4 करोड़ 98 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया है जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 75 हजार रूपये का धन जारी किया है । अवघड़ सिद्ध पीठ करमहा मठ के पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विधायक ने पत्र सौंपा था । जिसके पश्चात मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन ने जिला प्रशासन से डीपीआर मांगा था । जिला प्रशासन के द्वारा 15 करोड़ रूपये के डीपीआर भेजा गया था जिसमें कंजरवेटर कार्य एवं म्यूरल कार्य आदि शामिल था । शासन ने जिस मद में धन स्वीकृत किया है उसमें कंजरवेटर कार्य शामिल नहीं है ।

Advertisement

कंजरवेटर एवं अन्य कार्य के लिए अगले वित्त वर्ष में शासन धन जारी करेगा । विधायक मोहन वर्मा ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi