हाटा/कुशीनगर। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक एवं साहित्यकार तथा पत्रकार मोहन पाण्डेय भ्रमर का निबन्ध संग्रह कठघोड़वा प्रकाशित हुआ है।
लोक की समस्याओं और खासकर लोक कलाओं पर आधारित यह निबन्ध संग्रह कठघोड़वा श्री पाण्डेय का पांचवां ग्रंथ है। इसमें लोक आधारित विषयों पर गंभीर चिंतन किया है। इसके पूर्व इनके अन्य चार मौलिक ग्रंथ प्रतीक्षा, खण्ड काव्य मेघसुलोचनीयम्, भोजपुरी गीत संग्रह जिनगी के गीत, एवं वंदेमातरम् गीत संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
इस उपलब्धि पर पत्रकार लाल साहब राव, बृजेश कुमार शुक्ल, वेदप्रकाश मिश्र, मनोज कुमार गिरि, अजय कुमार मिश्र, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…