News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एस आर एकेडमी का सांसद विधायक ने फीता काट कर किया उद्घाटन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 30, 2024  |  4:19 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एस आर एकेडमी का सांसद विधायक ने फीता काट कर किया उद्घाटन

हाटा/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के डुमरी मलांव स्थित सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त एस आर एकेडमी का सांसद विजय कुमार दुबे विधायक मोहन वर्मा ने विधिवत पूजन व फीता काट कर उद्घाटन किया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

शनिवार को डुमरी मलांव स्थित एस आर एकेडमी स्कूल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू राव ने स्कूल का विधि-विधान से पूजन कर फीता काट कर उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि एस आर एकेडमी की स्थापना से इस क्षेत्र का बहुत तेजी से विकास होगा। राष्ट्र के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है।वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को रोजगार से जोड़ना है। जिससे शिक्षित युवा वर्ग आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप सहित अन्य लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए अग्रणी शिक्षा के उत्थान पर चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक की भूरि भूरि प्रशंसा किया।स्कूल की प्रिंसिपल सरिता पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।वहीं प्रबंधक संजीव कुमार राव ने अतिथियों को बूके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन मजबुल्लाह राही ने किया।इस दौरान हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव,अजय गोविंद राव शिशु, भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, धनंजय गोविंद राव, उमेश राव, अश्विनी तिवारी, पूर्व प्रमुख रामाश्रय मल्ल,श्रीराम मद्धेशिया,मोतीचक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह,डा रविश सिंह,अभय राव, राजेश मणि, मार्कंडेय मद्धेशिया,राजन तिवारी, तहसीलदार राव, सभासद रणजीत सिंह, आशुतोष पाण्डेय, सुनील यादव,हरेन्द्र राव, संपूर्णानंद द्विवेदी,राम बाबू उपेन्द्र यादव,आदित्य रंजन गिरि, शैलेन्द्र यादव सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकांए मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking