हाटा/कुशीनगर ।स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी हीरालाल के अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए कुल आठ मामले, मौके पर जहा एक का निस्तारण कर दिया वही दो राजस्व विभाग के मामले के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम भेजी गयी।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे जिसमें राजस्व के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और राजस्व के दो मामले के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम भेजी गयी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र, लेखपाल रामेंद्र तिवारी प्रदीप गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
Advertisement
