News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पंचायत उपनिदेशक ने किया गांव का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 4, 2021  |  9:25 PM

911 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पंचायत उपनिदेशक ने किया गांव का निरीक्षण WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | पंचायत उपनिदेशक मण्डल गोरखपुर समरजीत यादव ने शुक्रवार को विकास खण्ड सुकरौली के लोहझार ग्राम पंचायत में पहुच कर गांव में बने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यो का निरीक्षण करने के साथ ही गांव में सफाई कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सफाई कार्यो की हकीकत भी जानी। उपनिदेशक ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद विकास कर्मियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाये जाने का निर्देश भी दिया। पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व विद्यालय की साफ सफाई के साथ ही गांव के सार्वजनिक सड़कों व नालियों की नियमित सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मचारियों को देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। गांवो की नियमित साफ सफाई करने के साथ ही समय समय पर फागिंग व सैनेटाइज करवाने की जरूरत है। कहा कि पंचायत भवन , विद्यालय व सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत की संपत्ति है। इसकी देखभाल करना सरकारी कर्मचारियों के साथ ही ग्रामीणों का भी फर्ज है। एडीओ पंचायत रामशीष गौतम, सचिव बीरेंद्र चतुर्वेदी, उमेश यादव, रामशरण, धीरेंद्र, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार, राजेश्वर यादव , छोटेलाल, रामप्रताप भारती सुरेश प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking