News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अस्पताल में आपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 23, 2023  |  9:38 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अस्पताल में आपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत WhatsApp
  • प्राइवेट अस्पतालों में हुई मौत का जिम्मेदार कौन? यक्ष प्रश्न
  • आखिर किसके सह पर चल रहे मानक विहीन अस्पताल?

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित एक अस्पताल में गर्भवती महिला का आपरेशन के दौरान मौत, पीड़ित ने दी थाने में तहरीर अस्पताल संचालक फरार।
एक तरफ आए दिन जनपद में प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाएं हो रही है परंतु प्रशासन कुम्भकरणी नीद में सोया हुआ है।आखिर किसके सह पर चल रहे हैं अस्पताल?

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

स्थानीय नगर के वार्ड नं 17थरुआडीह निवासी जितेंद्र कन्नौजिया की भाभी नीतू देवी का डिलेवरी का समय हो गया था। शनिवार सुबह उनके पेट में दर्द होने लगा जिसे लेकर जितेंद्र उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डाक्टरों ने स्थित गम्भीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जितेन्द्र ने बताया कि अस्पताल में हम मरीज को ले जाने के लिए बिचार बना रहे थे कि नगर में स्थित न्यू गोल्ड अस्पताल के दलाल घुम रहे थे और हमको बहका दिया और हम अपने भाभी को उक्त अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां एक बजे के लगभग आपरेशन के दौरान नीतू की मौत हो गयी मृत्यु अवस्था में ही अस्पताल संचालक ने कहा गोरखपुर ले जाओ। स्थित गम्भीर देख कर अस्पताल संचालक फरार हो गए। जितेन्द्र ने इस सम्बन्ध में कोतवाली में तहरीर देकर अस्पताल संचालक के बिरुद्व मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking