Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: राष्ट्रीय चौहान महासंघ ने दिखाई अपनी राजनीतिक ताकत किया सम्मेलन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 25, 2024, 7:20 PM IST • अब तक 238 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । राष्ट्रीय चौहान महासभा के बैनर तले रविवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के घोरटप भिस्वा में चौहान महासभा के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष व मुख्य आयोजक शुभनरायण चौहान को उनके समर्थकों ने फुल – माला पहनाकर स्वागत किया और जनपद के तमाम दूर-दराज से आए चौहान समाज के लोगों ने अपना प्यार व अपनत्व दिखाई और लोक सभा 65 के भावी प्रत्याशी शुभनरायण चौहान को सिक्कों से तौल कर जोरदार स्वागत किया।

बता दे कि रविवार को चौहान महासंघ के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष व मुख्य आयोजक शुभनरायण चौहान को हाटा विधानसभा क्षेत्र के गांव घोरपट भिस्वा में एक कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी शेरनी का दूध है जो जितना पियेंगा वही दहाड़ेगा, भगवान बुध्द ने कहा था कि अपोदिपो भव अपना दीपक स्वयं बनो चौहान महासभा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौहान समाज के लोग अब किसी के पिछे नहीं घुमेंगे। आप लोगों ने हमें जो प्यार व सम्मान दिया है सिक्कों से तौलकर जो सम्मान दिया है मैं आप लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा मैं हमेशा समाज के लोगों का मान सम्मान बढ़ाने का काम करुगा। आप लोगों का बेटा आप लोगो का भाई शुभनरायण चौहान हमेशा समाज के लोगो के सुख दुख में खड़ा रहूंगा।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – मुनीब सिंह चौहान , विशिष्ट अतिथि – श्रीराम सिंह , अध्यक्षता – छेदी प्रसाद चौहान, लल्लन चौहान, मुन्ना चौहान,हरिश्चंद्र चौहान,जगत नारायण चौहान, कन्हैया लाल चौहान,नथुनी चौहान, जगदीश चौहान, हृदयानंद चौहान, दीनानाथ चौहान सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi