Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा लाभान्वित है अनुसूचित जाति के लोग- कमलेश पासवान सांसद

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 28, 2023, 3:47 PM IST • अब तक 197 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय नगर के एक मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी तीन नवम्बर को गोरखपुर में होने वाले सम्मेलन के मद्देनजर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केंद्र में 2014मे मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो सदन के दरवाजे पर अपना मत्था टेकर संकल्प लिया कि 75वर्षो से दलित समाज के लोगों को जो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है उसे उपलब्ध कराया जाएगा।9वर्षो के शासन काल में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं दलित समाज के लोग और भाजपा सरकार में सरकारी सुविधाओं का सबसे ज्यादा लाभ आज दलित समाज के लोगों को मिल रहा है।आज प्रदेश में योगी जी की सरकार चल रही है जो प्रदेश का नक्शा ही बदल दिया है।बसपा सपा कांग्रेस अनुसूचित जाति के लोगों का सिर्फ वोट लेने का काम किया है और भाजपा ने मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है। अनुसूचित जाति के लोग डाक्टर भीम राव अम्बेडकर को अपना भगवान मानते हैं और उसी रुप में पूजने का काम करते हैं।बसपा सपा कांग्रेस की संयुक्त मोर्चे की सरकार में डा भीम राव अम्बेडकर की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई थी परंतु अटल जी की सरकार ने सदन में जहां प्रतिमा लगा कर उनको सम्मानित किया है वही प्रधानमंत्री मोदी जी ने डा०अम्बेडकर से जुडे महत्वपूर्ण स्थल को पंचतीर्थ के रुप में घोषित करने का काम किया जहां आज प्रतिदिन लोग हजारो की संख्या में पूजा करते हैं। सांसद कमलेश पासवान ने आगामी तीन नवम्बर को गोरखपुर में होनेवाले चम्पा देवी पार्क में दलित सम्मेलन में भाग लेने का अपील किया।

Advertisement

इस दौरान सांसद पासवान को स्थानीय सांसद बिजय कुमार दूबे, विधायक मोहन वर्मा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने माल्यार्पण कर अंगबस्त्र प्रदान किया।इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, जिलामंत्री डा सीमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद भारती,हरिनाथ प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, संतोष लाल श्रीवास्तव, बाबूनंदन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi