हाटा/कुशीनगर। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र जे रविंद्र गौड के आदेश पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर परिक्षेत्र के सभी जनपदों में गोष्ठी करने के निर्देश के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सोमवार को नववर्ष के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभासद, प्रधान, पत्रकार,समस्त धर्मों के धर्म गुरु,व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ विगत वर्ष घटी घटनाओं , समस्याओं,आगामी त्योहारों के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व समस्याओं के निराकरण के लिए बिचार बिमर्श किया गया, गोष्ठी आयोजन के पूर्व कोतवाली परिसर में रंगोली बनाया गया था।इस दौरान गणमान्य लोगों ने अपने अपने बिचार बिमर्श साझा किया।इस दौरान अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही,नगर चौंकी इंचार्ज प्रिंसी पांडेय,अजय राव उपेंद्र तिवारी,रहीश आलम,रमेश कुमार,प्रदीप कुमार,दुर्गेश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…