Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: एएनवीडी स्कूल मे आयोजित हुआ शिक्षक अभिभावक संवाद समारोह व पुरस्कार वितरण

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 31, 2023, 6:24 PM IST • अब तक 196 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 16 सरोजनी नगर के मोतीपाकड़ श्रीकांत स्थित एएनवीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक अभिभावक संवाद समारोह पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही पूर्व में स्कूल में आयोजित गणित मैराथन प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में बिट्टू यादव ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें मुख्य अतिथि मारकंडे दुबे विपिन उपाध्याय संतोष मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि रामाश्रय सिंह रतन जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्त गिरी जी के द्वारा साइकिल पुरस्कार दिया गया
वहीं छात्राओं के समूह में सुनैना सिंह एवं पायल यादव ने संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें सभासद हरिनाथ सिंह जितेंद्र सिंह प्रेमसागर सिंह अखिलेश सिंह पुरुषोत्तम दुबे नवनीत दुबे के द्वारा साइकिल पुरस्कार दिया गया वही विद्यालय में द्वितीय रैंक एवं तृतीय प्राप्त करने वाले छात्रों का तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया साथ ही अभिभावकों के लिए एक क्विज का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर देने वाले पांच अभिभावको को सम्मानित किया इस दौरान प्रबंधक संपूर्णानंद द्विवेदी ने उपस्थित अभिभावकों व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अभिभावक संवाद से छात्र छात्राओं में शिक्षण कार्यों में सुधार होता है तथा छात्रों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है।इस दौरान प्रधानाचार्य बलराम सिंह,चंद्रशेखर गुप्त,नीतीश मिश्रा, सत्येंद्रमणि, रागनी विश्वकर्मा, विजया पांडे, हकीकु निशा, अंशिका यादव, निधि,अनीता,आनंद सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi