News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रिंसिपल का स्थानांतरण होने पर शिक्षकों ने किया भावभीनी विदाई

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2024  |  5:41 PM

254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रिंसिपल का स्थानांतरण होने पर शिक्षकों ने किया भावभीनी विदाई

हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रिंसिपल सिस्टर जोइसी का संस्था द्वारा जनपद महराजगंज स्थानांतरण होने पर विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने उनका भावभीनी विदाई दी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शनिवार को संत पुष्पा इंटर कालेज की प्रिंसिपल सिस्टर जोइसी के स्थानांतरण हो जाने पर वाइस प्रिंसिपल सिस्टर विनिता,वरिष्ठ शिक्षक चंद्र भूषण कांत ओझा व राजन जायसवाल के नेतृत्व में सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ व गिफ्ट देकर भावभीनी विदाई दी।
वाइस प्रिंसिपल सिस्टर विनिता ने सिस्टर जोइसी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि विद्यालय परिवार आपके साथ बिताए गए अच्छे समय और यादों को याद करते रहेंगे।आपका नेतृत्व कौशल तथा शैक्षणिक उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रही है।हम सभी आपके बहुत आभारी हैं।आपका जाना हमारे लिए बहुत ही दुखद है। लेकिन हमें विश्वास है आप हम सभी को भविष्य में गौरवान्वित करती रहेगी।

चंद्र भूषण कांत ओझा ने सिस्टर जोइसी के सेवाकाल के दौरान उनके योगदान को स्मरण किये। और कहा कि शासकीय सेवा या संस्था के कर्मचारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान को स्थानांतरण होता रहता है। मिलना और बिछड़ना जीवन के दो पहलू हैं। जीवन में बिछड़ने का गम तो होता है मगर इसे जीवन का यथार्थ मानकर स्वीकार करना ही पड़ता है। पिछले पांच सालों से आपके नेतृत्व में विकास और सिखने की यात्रा हम सभी ने किया आपका बहुत बड़ा योगदान रहा।वहीं राजन जायसवाल ने कहा कि सिस्टर जोइसी अद्वितीय व्यक्तित्व, विचार और प्रतिभा की धनी हैं।आप ने हम सभी पर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है।

इस दौरान राममिलन प्रसाद अखिलेश कुमार, अताउल्लाह अंसारी,दधिबल सिंह प्रमिला पांडेय, गोदावरी पांडेय,नैन्सी राव ,सरोज सिंह, रंजीत सिंह,सत्य प्रकाश शर्मा लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने अश्रु मन से भावभीनी विदाई दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking