हाटा/कुशीनगर। सभी धर्म हमें मानवता की सीख देते हैं गरीबों की सेवा से ही मानव धर्म विकसित होगा। ऐसे में गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
उक्त बातें शनिवार को नगर में स्थित विंध्यवासिनी माता फिलिंग स्टेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के पूर्व विकास अधिकारी शैलेश मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज सेवी व पूर्व ग्राम प्रधान जगजीवन मिश्रा ने कहा कि गरीबों की सेवा से जो पूण्य मिलता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान फिलिंग स्टेशन के डीलर व समाजसेवी विजय सोनकर, हरेराम, पारस यादव,ललित यादव, राजकुमार शर्मा, रामकृपाल पासवान, सदानंद, मदन, अजय, विपिन, ओमप्रकाश, प्रदीप, अशोक सहित आदि उपस्थित रहे
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…