हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा में इंजिनियर कमलेश सिंह का बीते पांच अगस्त को उनके घर के पास ही पुरानी रंजिश में गोली मारकर जहां हत्या कर दी गई थी वही इस मामले में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के बिरुद्व गम्भीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी।
घटना के मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र को पुलिस ने जहां मुडभेट में पकडा गया था वही आज वृहस्पतिवार को 11.20 बजे के लगभग भागने के फिराक में लगे दो अभियुक्तों सुकदेव पासवान व भरत पासवान को ढाढाकट से प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।जमा तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार एक कटटा 315बोर व एक कारतूस बरामद किया गया।इस तरह कमलेश हत्याकांड में पांच में से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस गिरफ्तारी के दौरान अपराध निरीक्षक संजय कुमार शाही, उपनिरीक्षक सी बी पांडेय,हेका सत्यनारायण राय,का सचिन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…