News Addaa WhatsApp Group

खड्डा नगर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2021  |  8:53 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा नगर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर नगर पंचायत खड्डा में एक कार्यक्रम के दौरान भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी मिश्रा और बरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी की उपस्थिति में भाजपा नेताओं ने 2 मिनट मौन रहकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कल्याण सिंह के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए जब तक सूरज चाँद रहेगा, कल्याण सिंह तेरा नाम रहेगा के गगनभेदी नारों के साथ उनके चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू हितो के रक्षा एवं श्री रामजन्म भूमि पर भव्य राम मन्दिर निर्माण के लिए ही उन्होंने अपने पद का त्याग कर दिया, ऐसे निस्वार्थ रामभक्त को शत् शत् बार नमन है। उपस्थित सभी बरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीसिंह को एक कुशल प्रशासक के साथ जननायक व युग पुरूष बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, नगर पंचायत के सभासद प्रिंस मद्धेशिया अनिल गुप्ता, कैलाश भारती, सेक्टर संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, संतोष वर्मा, मुन्नी गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking