News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीदार-ए चाँद के साथ मनेगा कल ईद..माहे रमजान के इबादत व रोजे का इनाम हैं “ईद”

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 2, 2022  |  10:09 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीदार-ए चाँद के साथ मनेगा कल ईद..माहे रमजान के इबादत व रोजे का इनाम हैं “ईद”

कसया/कुशीनगर। माहें रमजान में पुरे एक महीने शिद्दत के साथ बन्दों द्वारा किये गये इबादत और रखे गये रोजे का अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को हजारों खुशियों के बराबर दिया गया इनाम हैं ईद l

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस्लाम धर्म की पवित्र ग्रन्थ कुरान में जिक्र के साथ खुदा का फरमान हैं कि हर बालिग़ मुसलमान पर रोजे और नमाज फ़र्ज हैं l इस रमजान के महीने में हर एक मुसलमान को रमजान के रोजा रखना फ़र्ज हैं. और नमाज पढ़ना व इबादत करना l जो ईमान वाला इस फरमान के रास्ते पर चलते हुए हर मानक को पुरे पाकी व साफी के साथ पूरा करता हैं तो बदलेमें उसेके द्वारा हर मांगी मुराद अल्लाह द्वारा पूरा किया जाता हैं, अब किस्मे कितना कशिश हैं कि वह अपने इबादत से अल्लाह को खुश कर अपनी मिन्नतो को पूरा करा लेता हैं l कुरान और हदीश की किताबों में इसका साफ -साफ जिक हुआ हैं कि इस महीने में हर नेकी और बदी का हिसाब होता हैं l इस महीने में जन्नत का दरवाजा हर नेकी के जरिये खोल दिया जाता हैं और जहन्नम का दरवाजा बंद कर दिया जाता हैं l रमजान महीने में अपने धन व जायजाद या रूपये -पैसे का जकात व फितरत के रूप में गरीबो को दन देना जरूरी हैं, इसका वजह भी साफ हैं कि ईद की खुशियाँ उन्ही के उन जकात -फितरा के पैसे से हर गरीब इंसान भी अमीर इंसान की तरह ईद की खुशियाँ मना सके l ईद की नमाज से पहले हर मुस्लमान को फितरत अदा करना जरूरी हैं l ईद का पर्व खुशियों का पर्व हैं l इस पर्व को सभी लोगो के साथ चाहे वो किसी धर्म जाति का हो उसके साथ प्रेम पूर्वक गले मिले और मिल बैठकर खुशियाँ मनाये l यह पर्व ही प्रेम -मोहब्बत का पैगाम हैं l

सोमवार को रमजान के आखरी दिन शाम को ईद के चाँद का दीदार के बाद बाजारों में रौनके छायी रही और मुस्लिम समुदाय के लोग बाजारों में खूब खरीदारी करतें दिखे l आज मंगलवार को पूरी तैयारी के साथ ईद का जश्न व खुशियाँ मनाने को लोग तैयार हैं l दोस्त -अहबाब व रिस्तेदारो को चाँद के दीदार होते ही ईद की मुबारक बाद देनी शुरू हो गयी और ईद के दावतो का दौर भी शुरू हो गया l मुस्लिम समुदाय के लोगो में ईद को लेकर काफ़ी हर्षोल्लास देखा गया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking