Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

फाइनल मैच में गौरीनगर ने मिश्रौली को 24 रनों से हराया

सुनील नीलम
Jan 13, 2024, 6:32 PM IST • अब तक 86 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
  • गौरीनगर के भूषण बने मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज

तमकुही। विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गौरीनगर ने मिश्रौली को 24 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।

टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरीनगर की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरी मिश्रौली की पूरी टीम 19.4 ओवर में 113 रन पर आलआउट हो गई। गौरीनगर के खिलाड़ी भूषण को मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज से पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, रजनीश राय, राजू जायसवाल, अनिल कुशवाहा,  रमेश कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता प्रेरणादाई हैं। मैं विजेता व उपविजेता टीम के शुभकामना देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बसपा नेता मु. इलियास अंसारी ने कहा कि खेल में हारजीत नही बल्कि यह मायने रखता है कि हम खेल को किस उद्देश्य के साथ खेलें। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। सिद्धार्थ व कामोद ने अंपायरिंग, राजा ने स्कोरिंग व दिनेश सिंह चौहान व प्रिंस शुक्ल ने मैच का आंखो देखा हाल सुनाया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, कृष्णा, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन

Advertisement

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi