News Addaa WhatsApp Group Join करें

कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, 10 क्विंटल लहन नष्ट, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 25, 2024  |  5:54 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने की छापेमारी, 10 क्विंटल लहन नष्ट, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद

कसया। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर भट्ठियां तोड़ी और मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद किया।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

आगामी नववर्ष के दृष्टिगत आबकारी विभाग ने कसया थाना क्षेत्र के भैसहा सदर टोला समेत लालीपार में गंडक नदी के किनारे कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में टीम ने 10 क्विंटल लहन नष्ट की गई। आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार व आबाकारी निरिक्षक हाटा के नेतृत्व में आबकारी टीम ने छापेमारी की। टीम ने लहन नष्ट करने के साथ ही 6 कच्ची की भट्ठियां तोड़ीं और 40 लीटर कच्ची बरामद कर साथ ही चार लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। इस छापेमारी के दौरान आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार, आबकारी निरीक्षक हाटा संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रामाकांत सिंह यादव, कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल विनय कुमार,कॉन्स्टेबल रिशू गुप्ता, कॉन्स्टेबल रीता यादव, कॉन्स्टेबल अंकिता सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आबाकारी निरिक्षक कसया क्षेत्र 2 कसया अरुण कुमार ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी। किसी दशा में अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking