News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: ब्लाक स्तरीय विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 4, 2024  |  7:01 PM

249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ब्लाक स्तरीय विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र कप्तानगंज के ब्लाक स्तरीय विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के सभी कम्पोजिट व उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओं ने भाग लिये।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जिसमें विज्ञान आविष्कार के अन्तर्गत क्विज व माडल निर्माण प्रतियोगिता में कुल 5-5 बच्चों का चयन हुआ। चयनित बच्चे जिले पर होने वाली राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता व डायट मेंटर मुकेश गुप्ता द्वारा चयनित क्विज में सुप्रिया व शालू प्रथम, आंशिका वर्मा द्वितीय,अंजली सिंह,अरुण कुमार व कृति चौरसिया तृतीय स्थान प्राप्त कर और विज्ञान माडल निर्माण प्रतियोगिता में दीपा सिंह प्रथम साम्भवी गोंड़ द्वितीय अंकिता तृतीय रीतिका पटेल चौथा व सुप्रिया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। समस्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,मेडल,शील्ड प्रदान देकर बच्चों को उत्साह बर्धन किया गया। परीक्षा सम्पन्न कराने में एआरपी रामाश्रय दूबे, विनोद कुमार ओझा, पंकज कुमार सिंह चन्द्रहास मिश्र, सूचित प्रसाद व विज्ञान व गणित के शिक्षक बिजया प्रकाश तिवारी रघुपति सिंह अमित सिंह में महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

इस अवसर पर एमडी सिंह संजीव गोड़ गिरिजेश गुप्ता कमलेश प्रजापति अग्रसेन सिंह रवि प्रताप कुशवाहा सहित छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking