Monday, 30 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

कप्तानगंज: बारिश से गेहूं की बोरियां भीगने पर SDM ने केंद्र प्रभारी की लगाई क्लास!

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jun 15, 2021, 2:55 PM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय कस्बे के हाट शाखा द्वारा गणेश चौक पर किसानों के खरीदे जा रहे गेहूं में शिथिलता बरतने पर किसानों की शिकायत पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने मंगलवार को क्रय केंद्र पर पहुंच गेहूं खरीद का जायजा लिया और क्रय केंद्र के सामने ट्राली पर चार 4 दिन से भीग रहे गेहूं को देख केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
एसडीएम कप्तानगंज देश दीपक सिंह को क्षेत्र के किसान वृजेश मिश्रा,अमर सिंह,विकाऊ सिंह, रंगीलाल सिंह, रविन्द्र सिंह ,खुबलाल गुप्ता ,कुसमावती देवी, पूजन, गौतम सिंह, शिवम चौरसिया आदि ने गणेश चौक स्थित हाट शाखा द्वारा दी जा रही गेहूं में लापरवाही से 4 दिन से गोदाम के सामने ट्राली पर गेहूं भीगने की शिकायत की थी। जो किसानों का गेहूँ ट्राली पर ही जम रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम देश दीपक सिंह ने खरीद केंद्र पर पहुंचे जायजा लिया। यहां गोदाम के सामने 4 दिन से ट्राली पर लगी गेहूं भीग रही थी जिसको देख केंद्र प्रभारी विवेक सायण को की फटकार लगाई। एसडीएम ने गेहूं खरीदने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा अगर गेहूं खेत खरीद में लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जाएगा।
किसानों का शतप्रतिशत गेहूं खरीद कर ही क्रय केंद्र बंद होंगे।किसानों के साथ दुर्व्यवहार क्षम्य नहीं होगा।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi